Nabh Chhor
National

'मैं दाल-चावल के बिना...'; भारतीय व्यंजनों को लेकर क्या बोलीं सोनिया गांधी? वीडियो वायरल

'मैं दाल-चावल के बिना...'; भारतीय व्यंजनों को लेकर क्या बोलीं सोनिया गांधी? वीडियो वायरल
N

Naresh Kumar

Nov 12, 2026

23 Views
'Belonging: A Journey of Love'- सोनिया गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों का जिक्र कर रही हैं। वीडियो के बारे में जानते हैं।
Sonia Gandhi Biography: नई दिल्ली। कांग्रेस की संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा है कि भारतीय भोजन का उनके जीवन में हमेशा से खास स्थान रहा है और राजीव गांधी से उनकी मुलाकात भी अच्छे खाने की तलाश के दौरान हुई थी। सोनिया गांधी ने कहा कि अब दाल-चावल उनके लिए घर के स्वाद जैसा है और वह इसके बिना एक दिन भी नहीं रह सकतीं। उन्होंने दिवाली से पहले अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और नातिन मिराया वाड्रा के साथ एक वीडियो बनाया था। यह वीडियो '1, सफदरजंग रोड' स्थित उनके आवास पर शूट किया गया। यह बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आधिाकरिक आवास था।

गुजराती खाना बहुत पसंद

सोनिया गांधी ने वीडियो को बुधवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में सोनिया गांधी ने अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गुजराती खाना विशेष रूप से पसंद है। उनका कहना है, ''मुझे भारतीय खाना पसंद है। मुझे बंगाली खाना भी बहुत अच्छा लगता है। आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन मुझे सूरत का गुजराती खाना भी बेहद पसंद है।'' 

खाना बनाना नहीं आता था

उन्होंने बताया कि भारत आने के शुरुआती दिनों में उन्हें यहां के खानपान को समझने और उसके स्वाद का आदी होने में समय लगा। शुरुआत में मसालेदार भोजन उनके लिए थोड़ा मुश्किल था और उन्हें खाना बनाना भी नहीं आता था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने भारतीय व्यंजन बनाना सीख लिया। सोनिया गांधी ने अपने पसंदीदा व्यंजनों में कबाब, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, दाल मखनी और कश्मीरी कोफ्ता के साथ कश्मीरी साग 'हाक' का भी उल्लेख किया।
 
प्रियंका गांधी ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके घर में रोजाना दाल-चावल बनता है। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि जब से वे इस घर में आई हैं, तब से आज तक उनके यहां केवल अरहर की दाल ही बनती है, दूसरी किसी दाल का इस्तेमाल नहीं किया जाता। प्रियंका ने यह भी बताया कि सोनिया गांधी पहले गुजराती व्यंजन खांडवी बनाया करती थीं।

इंदिरा गांधी को किया याद

सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता था, लेकिन खाने की उनकी समझ बहुत अच्छी थी। वह किसी भी व्यंजन में सुधार के लिए सटीक सुझाव दे सकती थीं।
 

Related Stories

ई-पेपर