Nabh Chhor
National

पंजाब का रण जीतने को AAP की रणनीति, आज जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट!

पंजाब का रण जीतने को AAP की रणनीति, आज जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट!
N

Naresh Kumar

Nov 12, 2026

15 Views
Punjab Assembly Elections 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी तेजी से अपनी रणनीति बना रही है। पार्टी उम्मीदवारों की एक लिस्ट पहले जारी कर चुकी है। दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी हो सकती है।

Punjab Assembly Election 2027: नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची वीरवार को जारी कर सकती है। इस विषय पर चर्चा के लिए पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आवास पर होनी निर्धारित है। पार्टी ने बताया कि इस बैठक में पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची पर मंथन हो सकता है। 

सत्तारूढ़ दल चुनाव से काफी पहले ही अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की रणनीति पर काम कर रहा है। इससे पहले 'आप' ने 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया था। अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने के मामले में पार्टी ने शुरुआती बढ़त बना ली है।

दिल्ली के दौरे जारी

चुनाव को देखते हुए पार्टी के अंदर लगातार कवायद जारी है। फेस्टिव सीजन के चलते बहुत से विधायक और नेता लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। दिवाली के बहाने कई विधायक और नेता पार्टी के बड़े नेताओं से मिले हैं। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा दौड़धूप उन नेताओं के बीच हो रही है, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से आम आदमी पार्टी में आए हैं। ये नेता टिकट पक्का करने के लिए आप के बड़े नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।

नेताओं ने शुरू किया प्रचार

पार्टी ने पहली सूची में जिन 40 विधायकों का नाम जारी किया था, उन 25 मालवा इलाके से आते हैं। अब माझा और दोआबा इलाके के उम्मीदवारों के नाम भी दूसरी सूची में सामने आ सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली सूची में आया है, उन्होंने तो अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि आप दूसरी लिस्ट में कितने उम्मीदवारों के नाम जारी करती है?

 

Related Stories

ई-पेपर