Nabh Chhor
National

दिल्ली में हालात खराब, हरियाणा में सिरसा सबसे प्रदूषित शहर; देखें AQI

दिल्ली में हालात खराब, हरियाणा में सिरसा सबसे प्रदूषित शहर; देखें AQI
N

Naresh Kumar

Nov 12, 2026

8 Views
Delhi-NCR AQI: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में जा रहा है। नोएडा और गाजियाबाद के अलावा हरियाणा के शहरों की हालत भी खराब हो रही है। विस्तार से एक्यूआई की स्थिति जानते हैं।

Haryana Delhi-NCR AQI: देशभर के कई शहरों में प्रदूषण की वजह से हालात खराब होते जा रहे हैं। हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। दिल्ली का औसत एक्यूआई (Air Quality Index) वीरवार को 319 दर्ज किया गया है। यह बेहद खराब स्थिति है। वहीं, ग्रेटर नोएडा का औसत एक्यूआई 250 और नोएडा का औसत एक्यूआई 286 दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में भी स्थिति ठीक नहीं है। जिसके चलते गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में 5वीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उधर, हरियाणा में 11 नवंबर को सिरसा सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 369 दर्ज किया गया। हिसार में एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक धुएं और धूल की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। बल्लभगढ़ में एक्यूआई 328 और भिवानी में 326 दर्ज किया गया। हरियाणा के लगभग 11 शहरों की हालत खराब है।

कुछ इलाकों में दिखा सुधार

दिल्ली-एनसीआर में अभी प्रदूषण से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। कुछ इलाकों में पहले से थोड़ा सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार अभी दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 पार कर चुका है। आईआईटी दिल्ली में सबसे खराब स्थिति है, जहां एक्यूआई 412 तक जा चुका है। 

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?

-अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।

-घर से बाहर न निकलें, यदि बाहर जाना जरूरी हो तो N95 मास्क का उपयोग करें।

-आउटडोर गतिविधियों से बचाव करें, सुबह और शाम की सैर या कसरत बाहर न करें।

-बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं का विशेष ख्याल करें। 

-एक्यूआई अगर गंभीर श्रेणी को पार कर जाए, तो स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सेहत को लेकर सजग रहें। 

-सरकार/स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी का ही पालन करें।

एक्यूआई के स्तर

AQI  Category 
0–50     अच्छा 
51–100     संतोषजनक 
101–200     मध्यम 
201–300     खराब 
301–400     बहुत खराब 
401–500     गंभीर 

Related Stories

ई-पेपर