Editorial
खैर,भली करेंगे राम जी
N
Naresh Kumar
Jun 02, 2026
146 Views
छोटू सिलेंडर बहुत महंगा हो गया,जिसकी सीधी मार सूक्ष्म गरीब पर पड़ी पर क्या करें,सहन कीजिए और मुस्कुराते रहिए लेकिन कलिता मांझी पश्चिम बंगाल में मंत्री बन गई है,बताते हैं कि यह महिला चुनाव लड़ने से पहले तक घरों में सफाई का काम करती थी।
छोटू सिलेंडर बहुत महंगा हो गया,जिसकी सीधी मार सूक्ष्म गरीब पर पड़ी पर क्या करें,सहन कीजिए और मुस्कुराते रहिए लेकिन कलिता मांझी पश्चिम बंगाल में मंत्री बन गई है,बताते हैं कि यह महिला चुनाव लड़ने से पहले तक घरों में सफाई का काम करती थी।काश!देश की हर गरीब से गरीब महिला कलिता हो पर ऐसा कैसे हो सकता है?पश्चिम बंगाल में केवल सरकार नहीं बदली बल्कि ममता का सब कुछ बदल गया है,उनका भतीजा पीटा गया,उनके सांसद पीटे गए और तो और उनकी ही पार्टी के चुने हुए एमएलए उनका साथ छोड़ रहे हैं और एक दो नहीं बल्कि पूरे साठ के आस-पास,वैसे अभी साथ छोड़ा नहीं है मगर ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं।तभी तो कहा है कि राजनीति गजब का खेल है भैया,संभलकर खेला करो,ऐसा लगता है कि अब ममता के सिर्फ ममता ही रह जाएगी और सम्भवतः उसका भतीजा।उधर यूपी में मायावती भी अपने भतीजे को लेकर काफी कुछ करना चाहती है पर मायावती के पास इस वक्त सिर्फ माया ही बची है,वोट पता नहीं आजाद ले गया या कोई ओर।लेकिन मायावती भी गजब की नेता है और ऐन चुनावों के वक्त ही सामने आती है,बाकी दिनों में कभी-कभी ही दिखाई देती हैं।खैर,उनकी राजनीति,वो ही जाने,हम लोगों को क्या पता?उसी यूपी में योगी जी धारधार खेल रहे और पूरी तरह से अभी से ओपनिंग बैस्टसमेन बन गए हैं।देखते हैं सत्ताईस में क्या होगा क्योंकि अखिलेश भाई भी मुन्ना भाई की तरह लगे हुए ही हैं।पर अखिलेश जी इतना समझ लेना कि अगर अबकी बार सत्ता में आ गए तो ठीक है,वरना क्षेत्रीय पार्टियों का आजकल क्या हाल हो रहा है,उसे जरूर ध्यान में रख लेना?वैसे आज की राजनीति की एक सच्चाई यह भी है कि क्षेत्रीय पार्टियों पर साढ़ेसती-सी चल रही है।इसी बीच खबर आई है कि ताऊ ट्रम्प ने नेतन्याहू पर भड़कीला बयान दिया है,जिससे नेतन्याहू सकते में हैं।अरे साहब इतना दिल पर मत लो क्योंकि ताऊ ट्रम्प तो किसी अलग की मिट्टी के बने हैं,वो कब किसको क्या कह दें,उनका कोई पता नहीं है जी?किस को दोस्त बनाकर टैरिफ लगा दें और किसको दुश्मन बना ले,मतलब साफ है कि ताऊ ट्रम्प क्या है,इसे केवल ट्रम्प ही जानते,बाकी कोई नहीं?वैसे इतना भड़कीला बयान देकर ताऊ ट्रम्प ने कर तो दिया कमाल ही।खैर,सुना है अपने रोहतक में भी एक विशेष हंगामा हो गया है।कायदे से तो इनेलो के एकमात्र विधायक हैं पर पिछले दिनों खुद को कॉकरोच जनता पार्टी का इकलौता विधायक घोषित कर चुके हैं,अर्जुन चौटाला ज्ञापन देने गए थे,सुना है कि काफी हंगामा हुआ पर अर्जुन अड़े ही रहे और उनके तेवर देख कर ऐसा लगा कि शायद वो अकेले ही काफी हैं।वैसे अधिकारियों को चाहिए कि ज्ञापन देने कोई भी आए,ज्ञापन ले लेना चाहिए।खैर,ये तो अधिकारी जाने कि क्यों नहीं लेते?इधर महंगाई बढ़ती ही जा रही है,पता नहीं इसे क्या हो गया है,शायद इसका किसी के पास कोई इलाज भी नहीं है,ऐसा लगता है?खैर,देश की सबसे बड़ी पार्टी फिर से चुनावी मोड में और यही इसकी विशेषता है,पर मजाल है कि विपक्ष इनसे सीख ले?हरियाणा में मास्टरों के जी को भी कोई न कोई जंजाल बना ही रहता है।बेचारे!पिछले दिनों से ट्रांसफर के लिए भटक रहे थे,ट्रांसफर तो हुई नहीं,ऊपर से टैस्ट देने का फरमान और आ गया।अब मास्टर जी सोच रहे हैं कि क्या किया जाए?तो मास्टर जी टैस्ट तो देना ही पड़ेगा?बताते हैं कि दिल्ली में चौबीस घण्टे में दो कत्ल हो गए हैं।कितनी हैरत की बात है कि इंसान की जान की कीमत कुछ रही ही नहीं।उधर हर कोई आभासी दुनिया में इतना उलझा हुआ है कि खुद का ज्ञान नहीं रहा?उधर कर्नाटक का नाटक अबकी बार ठीक तरह से चल रहा है वरना काँग्रेस में सीएम कुर्सी छोड़ दे,ऐसा कैसे हो सकता है?पार्टी भले ही छोड़ दे पर अबकी बार कर्नाटक में सीएम ने कुर्सी छोड़ दी और डीके नए सीएम होंगे।लगता है कि काँग्रेस भी कुछ सीख रही है।खैर,भली करेंगे राम।जय राम जी की।
कृष्ण कुमार निर्माण एक स्वतंत्र लेखक हैं।