15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, देखें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
Naresh Kumar
Nov 12, 2026
12 NOVEMBER 2026 IMD WEATHER UPDATE: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर कई राज्यों के मौसम में बदलाव होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। 12 नवंबर को 15 राज्यों में बारिश के साथ आंधी चलने का पूर्वानुमान विभाग ने जारी किया है। पहाड़ी इलाकों के अलावा कई जगह ओलावृष्टि को लेकर भी अंदेशा विभाग ने जताया है। बारिश के दौरान 65-70kmph की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
Related Story
Weather Today: कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें आपके यहां मौसम का हाल
23 hours ago
तापमान में जहां 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, वहीं, कई जगहों पर वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के आसार बन रहे हैं, जिसकी वजह से पूर्वी राज्यों में बारिश होगी। मछुआरों को विभाग ने सावधान रहने को कहा है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि तूफान के दौरान समंदर में न जाएं।
इन राज्यों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| मुंबई | 34°C | 24°C |
| दिल्ली | 30°C | 17°C |
| कोलकाता | 30°C | 21°C |
| चेन्नई | 31°C | 25°C |
| लखनऊ | 30°C | 18°C |
| जयपुर | 31°C | 18°C |
| हिसार | 31°C | 14.7°C |
| चंडीगढ़ | 29°C | 17°C |
| शिमला | 19°C | 09°C |
हरियाणा में ठंड का दिखने लगा असर
हरियाणा के मौसम की बात करें तो यहां ठंड का असर दिखने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में लगभग 13 जिले ऐसे रहे हैं, जहां पर तापमान 15 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है। हिसार में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन के तापमान में अभी खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।