Weather
15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट
N
Naresh Kumar
Nov 09, 2026
5 Views
दिवाली के बाद अब मौसम में काफी बदलाव आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिवाली के बाद अब मौसम को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है।विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि दक्षिण पूर्वी अरब सागर और केरल तट के ऊपर वायुमंडलीय परिसंचरण (Atmospheric circulation) बनने की वजह से मौसम प्रभावित हो रहा है। इस दौरान 75kmph की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Related Story
IMD WEATHER UPDATE: इन 4 राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
2 days ago

किन-किन राज्यों को लेकर अलर्ट
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश
प्रमुख शहरों में आज का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| मुंबई | 35°C | 21°C |
| दिल्ली | 27°C | 14°C |
| कोलकाता | 32°C | 23°C |
| चेन्नई | 32°C | 24°C |
| शिमला | 20°C | 10°C |
| चंडीगढ़ | 29°C | 15°C |
| हिसार | 32°C | 16°C |