Nabh Chhor
Weather

दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके यहां मौसम का हाल

दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके यहां मौसम का हाल
N

Naresh Kumar

Nov 05, 2026

6 Views
आईएमडी ने मौसम को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। चक्रवात मुरासु का असर अभी भी कई इलाकों में दिख रहा है।

देशभर के मौमस में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर 15 राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 15 राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। मुरासु चक्रवात के कमजोर पड़ने के बावजूद भी उसका प्रभाव फिलहाल तेलंगाना के पूर्वी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बना हुआ है।

 

फिलहाल पूर्वी, उत्तरी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। विभाग के अनुसार इन राज्यों में 70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 5 नवंबर को छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत करीब 15 राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-NCR का हाल जानिए

दिल्ली-NCR के इलाकों में भी 20 kmph की गति से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में न्यूनतम 17 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होगा। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। 

पश्चिमी यूपी के मेरठ, आगरा के अलावा कानपुर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट विभाग ने जारी किया है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, बंगाल और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी चल सकती है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट है। यहां 50 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश (MP), पंजाब में बारिश के साथ ही आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट विभाग ने जारी किया है। कई इलाकों में भूस्खलन की आशंका भी विभाग ने जताई है। इस दौरान 40-60kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती सिस्टम का असर पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भी दिख सकता है। यहां भारी बारिश हो सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें।

ई-पेपर