Nabh Chhor
Weather

IMD WEATHER UPDATE: इन 4 राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

IMD WEATHER UPDATE: इन 4 राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
N

Naresh Kumar

Nov 07, 2026

15 Views
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 7 नवंबर को मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में जान लेते हैं?

IMD LATEST WEATHER UPDATES: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर दक्षिण भारत के 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर और मध्य भारत में मौसम शांत रहेगा। आईएमडी के अनुसार शनिवार 7 नवंबर को पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50kmph रहेगी। कई जगह गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों और अंडमान निकोबर के अलावा कराईकल में भी भारी बारिश का अंदेशा विभाग ने जताया है। वहीं, उत्तर और मध्य भारत के मौसम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।

वहीं, पहाड़ी राज्यों के मौसम में भी 8 नवंबर से बदलाव संभव है। आइए प्रमुख शहरों के तापमान के बारे में जानते हैं।

शहर     अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान 
मुंबई     33°C     23°C
दिल्ली     29°C     16°C
जयपुर     31°C     18°C
शिमला     16°C     09°C
कोलकाता     30°C     21°C
चेन्नई     35°C     25°C
हिसार     33°C     17°C
चंडीगढ़     30°C     17°C

दिल्ली का मौसम जानिए

राजधानी दिल्ली में आज का मौसम शुष्क रहेगा। 12 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। यूपी और झारखंड में भी अगले कुछ दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। बिहार में कुछ जगह हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर मौसम सामान्य रहेगा। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

पंजाब-हरियाणा का हाल

राजस्थान और मध्य प्रदेश को लेकर भी विभाग ने मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। कर्नाटक के कुछ इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है। कुछ ऐसा ही हाल ओडिशा में रहेगा। पंजाब-हरियाणा में 11-12 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा।

Related Stories

ई-पेपर