Nabh Chhor
National

दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख मतदाताओं के नाम नहीं; 30 सितंबर तक कर सकते हैं दावा

दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख मतदाताओं के नाम नहीं; 30 सितंबर तक कर सकते हैं दावा
N

Naresh Kumar

Aug 31, 2026

20 Views
दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची जारी हो गई है। करीब 47.7 लाख मतदाताओं के नाम इसमें शामिल नहीं हैं। संबंधित मतदाता 30 सितंबर तक फॉर्म-6 और दस्तावेजों के जरिए दावा दाखिल कर सकते हैं।

दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची जारी हो गई है। करीब 47.7 लाख मतदाताओं के नाम इसमें शामिल नहीं हैं। संबंधित मतदाता 30 सितंबर तक फॉर्म-6 और दस्तावेजों के जरिए दावा दाखिल कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची सोमवार को प्रकाशित की गई, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47.7 लाख के नाम काट दिए गए हैं।
 
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों के नाम शामिल नहीं हैं, वे फॉर्म-छह और संबंधित दस्तावेजों के माध्यम से 30 सितंबर तक अपने दावे दाखिल कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची चार नवंबर को जारी होगी।
 
निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी और नोटिस तथा निपटारे की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
 
मसौदा सूची में लगभग 97.5 लाख मतदाता शामिल हैं, जिनके गणना प्रपत्र विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 30 जून से शुरू होकर 17 अगस्त तक चले अभियान के दौरान प्राप्त और डिजिटल माध्यम से स्वीकार किए गए थे।
 
इस प्रक्रिया के दौरान दिल्ली के 1,45,10,299 मतदाताओं में से लगभग 67.18 प्रतिशत के फॉर्म डिजिटल माध्यम से भरे गए।
 
बाकी बचे 47.7 लाख मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत्यु, सूची में एक बार से ज्यादा नाम और अन्य (एएसडीडीओ) श्रेणियों के तहत 'अनुपलब्ध' के रूप में वर्गीकृत किया गया है और उनके नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।
 
डिजिटलीकरण का दायरा शहर की 70 विधानसभा सीट में काफी अलग-अलग रहा।
 
रोहिणी में सबसे अधिक 83.43 प्रतिशत फॉर्म डिजिटल माध्यम से भरे गए, जबकि तुगलकाबाद में यह आंकड़ा सबसे कम 52.15 प्रतिशत रहा। घर-घर जाकर गणना के माध्यम से मतदाता सूची तैयार करने के लिए एसआईआर का काम शुरू किया गया था।
 
अभियान के दौरान जिन मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त नहीं हुए थे, उन्हें दावा और आपत्ति प्रक्रिया के माध्यम से अपना नाम शामिल कराने की अनुमति दी गई है।

Related Stories

ई-पेपर