National
ब्रिक्स सम्मेलन के चलते दिल्ली मेट्रो रविवार सुबह छह बजे चलेगी
N
Naresh Kumar
Sep 11, 2026
11 Views
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रतिबंधों के बीच दिल्ली मेट्रो रविवार को सभी मार्गों पर सुबह छह बजे से शुरू होगी।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रतिबंधों के बीच दिल्ली मेट्रो रविवार को सभी मार्गों पर सुबह छह बजे से शुरू होगी।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सामान्यतः पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और आम जनता की सुचारू एवं समय पर आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी।"
पोस्ट में कहा गया है कि रविवार को मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू होने से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ आम जनता को सुगम और समयबद्ध यात्रा करने में मदद मिलेगी।
इसमें कहा गया है कि सम्मेलन के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए छात्रों और अन्य यात्रियों को उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।