National
मोहन भागवत के जन्मदिन पर हिमंत शर्मा ने दी शुभकामनाएं
N
Naresh Kumar
Sep 11, 2026
9 Views
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 76वें जन्मदिन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 76वें जन्मदिन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

गुवाहाटी, 11 सितंबरअसम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को उनके जन्मदिन पर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि देश के सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में भागवत का योगदान हमेशा से प्रेरणादायक रहा है।
शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदरणीय सरसंघचालक और राष्ट्र सेवा को समर्पित व्यक्तित्व मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
उन्होंने कहा, "देश के सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करने में आपका योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहा है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।"
आरएसएस के छठे और वर्तमान सरसंघचालक भागवत शुक्रवार को 76 वर्ष के हो गए।