Nabh Chhor
National

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना
N

Naresh Kumar

Sep 11, 2026

7 Views
दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री और AQI 122 दर्ज हुआ।

दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री और AQI 122 दर्ज हुआ।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
केंद्रवार मौसम के आकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड पर यह 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
इसी के साथ रिज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री कम है जबकि आयानगर में यह 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है।
 
मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता 55 प्रतिशत रही।
 
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 122 रहा जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पैमाने के तहत शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Related Stories

ई-पेपर