Nabh Chhor
National

Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब 3 महीने के भीतर सुनाना होगा रिजर्व मामलों का फैसला

Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब 3 महीने के भीतर सुनाना होगा रिजर्व मामलों का फैसला
N

Naresh Kumar

May 29, 2026

144 Views
Supreme Court News : Supreme Court of India ने न्याय में देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी हाई कोर्ट्स के लिए नए बाध्यकारी दिशा-निर्देश जारी किए।

Supreme Court News : Supreme Court of India ने न्याय में देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी हाई कोर्ट्स के लिए नए बाध्यकारी दिशा-निर्देश जारी किए। 

देश की न्याय व्यवस्था में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि किसी भी मामले में सुनवाई पूरी होने और फैसला सुरक्षित रखने के बाद अधिकतम 3 महीने के भीतर निर्णय सुनाना अनिवार्य होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि “तारीख पर तारीख” का दौर अब खत्म होना चाहिए, क्योंकि न्याय में देरी लोगों के मौलिक अधिकारों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन है। कोर्ट ने जमानत याचिकाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, फैसलों को 24 घंटे के भीतर वेबसाइट पर अपलोड करने और संबंधित पक्षों को SMS व ई-मेल के जरिए तुरंत सूचना देने के निर्देश भी दिए हैं।

यदि कोई फैसला 3 महीने तक लंबित रहता है तो संबंधित हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को इसकी जानकारी दी जाएगी। अतिरिक्त 2 सप्ताह के बाद भी फैसला नहीं आने पर मामला दूसरी पीठ को ट्रांसफर किया जा सकेगा। यह आदेश झारखंड हाई कोर्ट में लंबित आपराधिक अपीलों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया।

Related Stories

ई-पेपर