Nabh Chhor
National

Sugar Export Ban India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सितंबर 2026 तक चीनी निर्यात पर रोक, कीमतें नियंत्रित रखने की तैयारी

Sugar Export Ban India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सितंबर 2026 तक चीनी निर्यात पर रोक, कीमतें नियंत्रित रखने की तैयारी
N

Naresh Kumar

May 14, 2026

78 Views
Sugar Export Ban India : कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के एक्सपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू; घरेलू मांग और कमजोर उत्पादन को देखते हुए लिया गया निर्णय

Sugar Export Ban India : कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के एक्सपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू; घरेलू मांग और कमजोर उत्पादन को देखते हुए लिया गया निर्णय

Government of India ने देश में चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। सरकार के अनुसार यह रोक 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश जारी होने तक लागू रहेगी।

सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए यह फैसला लिया गया है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है, लेकिन इस बार गन्ने की कमजोर पैदावार और अल नीनो वेदर कंडीशन के कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने पहले 15 लाख मीट्रिक टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी, लेकिन अब अनुमान है कि लगातार दूसरे वर्ष चीनी उत्पादन घरेलू खपत से कम रह सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्वीकृत निर्यात में से करीब 8 लाख टन के अनुबंध किए जा चुके थे, जबकि 6 लाख टन से अधिक चीनी पहले ही भेजी जा चुकी है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन खेपों की लोडिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है या जिनका शिपिंग बिल पहले ही दाखिल किया जा चुका है, उन्हें निर्यात की अनुमति दी जाएगी।

भारत के इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी असर देखने को मिला। न्यूयॉर्क में कच्ची चीनी के वायदा भाव में 2% से ज्यादा और लंदन में सफेद चीनी के दाम में करीब 3% की तेजी दर्ज की गई।

 

Related Stories

ई-पेपर