Nabh Chhor
National

Mysterious Death Case: तरबूज बना काल! परिवार के 4 सदस्यों की मौत से दहशत

Mysterious Death Case: तरबूज बना काल! परिवार के 4 सदस्यों की मौत से दहशत
N

Naresh Kumar

Apr 27, 2026

119 Views
Mysterious Death Case: दक्षिण मुंबई में तरबूज खाने के बाद परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी बेटियां जैनब (13) और आएशा (16) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल को इस परि...

Mysterious Death Case: दक्षिण मुंबई में तरबूज खाने के बाद परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी बेटियां जैनब (13) और आएशा (16) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल को इस परिवार ने जेजे मार्ग स्थित अपने घर में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस कार्यक्रम में परिवार के साथ 5 मेहमानों ने चिकन पुलाव खाया। मेहमानों के जाने के बाद परिवार ने तरबूज खाया। तरबूज खाने के थोड़ी देर बाद ही सबको उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे।

अधिकारी का बयान:

जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को चारों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि “पहली नजर में यह तरबूज खाने के कारण खाद्य विषाक्तता का मामला प्रतीत हो रहा है क्योंकि जिन मेहमानों ने केवल पुलाव खाया उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई।”

उन्होंने बताया कि मौत की असल वजह जानने के लिए हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है और फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम से कई बार मौत का कारण स्पष्ट हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में असली वजह तुरंत सामने नहीं आती, ऐसे में हिस्टोपैथोलॉजी जांच यह समझने में मदद करती है कि मौत स्वाभाविक कारणों से हुई या किसी बाहरी कारण से।

हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट: हिस्टोपैथोलॉजी में कोशिका का अध्ययन होता है। हिस्टोपैथोलॉजी जांच यह समझने में मदद करती है कि मौत स्वाभाविक कारणों से हुई या किसी बाहरी कारण से।

इन बातों का रखें ख्याल:

  • फल हमेशा ताजा खाएं।

  • फल को अच्छे से धोकर खाएं।

  • रात को फल काटकर न रखें।

Related Stories

ई-पेपर