Nabh Chhor
National

Morning News Bulletin : देश और राज्यों की आज की मुख्य हेडलाइंस |13- जून - शनिवार

Morning News Bulletin : देश और राज्यों की आज की मुख्य हेडलाइंस |13- जून - शनिवार
N

Naresh Kumar

Jun 13, 2026

131 Views
Morning News Bulletin : देश-दुनिया और राज्यों की सुबह की सभी बड़ी और ताज़ा खबरों का मुख्य बुलेटिन, 13- जून - शनिवार

Morning News Bulletin : देश-दुनिया और राज्यों की सुबह की सभी बड़ी और ताज़ा खबरों का मुख्य बुलेटिन, 13- जून - शनिवार

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून से फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा छह दिन का है। वह 13-       14 जून और 16-18 जून (एवियन और पेरिस) को फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इसके साथ        ही    14-16 जून 2026 को स्लोवाकिया की भी यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को नीस में राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

2. अमेरिकी नौसेना के हमले पर जयशंकर ने रूबियो से की बात, जताई नाराजगी; 3 भारतीयों की हुई थी मौत

3. 5000 किमी दूर भी थर-थर कांपेगा दुश्मन, बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत

4. पाकिस्तान को सिंधु का एक बूंद भी पानी नहीं; राजनाथ बोले-भारत के पास वैक्सीन भी और ब्रह्मोस भी

5. अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी अमरनाथ यात्रा, गृहमंत्री शाह का पैगाम- किसी पर आंच नहीं आने देंगे

6. राहुल बोले- जनता में भाजपा के खिलाफ नाराजगी, अगला लोकसभा चुनाव हमारा, INDIA ब्लॉक को मैसेज- विपक्ष को मिलकर लड़ना होगा

7. कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं, मंत्री बोले- 10 सीटों पर इस्तेमाल हुईं, साजिश की आशंका; TMC, AAP बोली- भाजपा जवाब दे

8. ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR, चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप; भतीजे अभिषेक के घर CID पहुंची

9. TMC में असली Vs नकली: 19 बागी सांसदों का शक्ति प्रदर्शन, सोमवार को स्पीकर के सामने पेश करेंगे दावा

10. कॉकरोच पार्टी चीफ बोले-जेल जाना पड़ेगा, तो पहले मैं जाऊंगा, आंदोलन सबसे बड़ी देशभक्ति, पीछे नहीं हटेंगे; लखनऊ में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे

11. महंगाई दर लगातार पांचवे महीने बढ़ी, मई में 3.93% पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ

12. ईरान बोला- अमेरिका से समझौते के बेहद करीब हैं, मीडिया शर्तों को लेकर अटकलें न लगाए, ट्रम्प ने ईरानी विदेश मंत्री की पोस्ट शेयर की

13. इलॉन मस्क की नेटवर्थ $1 ट्रिलियन पार, अब 174 देशों की GDP से अमीर; 2 बार पाकिस्तान खरीदकर भी छुट्टे बच जाएंगे

14. इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर, इतना पैसा हर घंटे ₹10 करोड़ खर्च करने पर 114 साल लगेंगे, स्पेसएक्स का IPO अमेरिका में लिस्ट

15. ईरान-अमेरिका में समझौते की खबरों से शुक्रवार को शेयर मार्केट चढ़ा, सेंसेक्स में 1695 अंकों की तेजी, 75,527 पर बंद; निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,622 पर पहुंचा

16. अमेरिका वैज्ञानिक एजेंसी और भारतीय मौसम विभाग ने एक ऐसी साझा चेतावनी जारी की है, जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल-नीनो आधिकारिक तौर पर लौट आया है,और यह बहुत तेजी से मजबूत हो रहा है, मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि यह इस बार साल 1997 के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास का सबसे विनाशकारी सुपर अल-नीनो बन सकता है

17. फुटबॉल वर्ल्डकप में कनाडा और बोस्निया मैच 1-1 से ड्रॉ, साइल लारिन ने 78वें मिनट में गोल करके हार टाली; थोड़ी देर में अमेरिका और पराग्वे मैच

18. वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने शतक लगाया,लोकल प्रैक्टिस मैंच में 10 साल के आशीर्वाद ने 21 बाउंड्री लगाई; पिता बोले थे- दो साल में वैभव जैसा खेलेगा

19. भारत के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान, कोहली-हार्दिक के बिना उतरेगी इंडिया, धर्मशाला में आज बारिश के 55% चांस

Related Stories

ई-पेपर