Nabh Chhor
National

Haryana News :  राहुल गांधी का बड़ा हमला: “बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता” , हरियाणा में “घुसपैठियों की सरकार”

Haryana News :  राहुल गांधी का बड़ा हमला: “बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता” , हरियाणा में “घुसपैठियों की सरकार”
N

Naresh Kumar

May 06, 2026

86 Views
Haryana News : हरियाणा को बताया “घुसपैठियों की सरकार”, निष्पक्ष चुनाव होने पर भारतीय जनता पार्टी को 140 सीटें भी नहीं मिलने का दावा

 

 Haryana News : हरियाणा को बताया घुसपैठियों की सरकार”, निष्पक्ष चुनाव होने पर भारतीय जनता पार्टी को 140 सीटें भी नहीं मिलने का दावा

 https://x.com/RahulGandhi/status/2051868159343534572?s=20

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 6 मई 2026 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में बीजेपी के 240 सांसदों में से हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है।राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को प्रभावित करने वाली संस्थाएं सरकार के नियंत्रण में हैं और “remote controlled” तरीके से काम कर रही हैं।

 

राहुल गांधी ने हरियाणा का विशेष उल्लेख करते हुए राज्य सरकार को घुसपैठियों की सरकारकरार दिया। उन्होंने कहा कि अगर देश में पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएं, तो बीजेपी 140 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

 

इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और बीजेपी की ओर से भी पलटवार की संभावना जताई जा रही है।

Related Stories

ई-पेपर