Nabh Chhor
National

Evening News Headlines : 2 जून ,2026 , शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें

Evening News Headlines : 2 जून ,2026 , शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें
N

Naresh Kumar

Jun 02, 2026

156 Views
Evening News Headlines : देश, राजनीति, मौसम, क्राइम, शिक्षा, खेल और राज्यों की दिनभर की सभी बड़ी अपडेट एक साथ

Evening News Headlines : देश, राजनीति, मौसम, क्राइम, शिक्षा, खेल और राज्यों की दिनभर की सभी बड़ी अपडेट एक साथ

1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4-5 जून को त्रिपुरा दौरे पर रहेंगे। वह भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था और बीएसएफ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा, सुरक्षा बैठक, परियोजनाओं का शिलान्यास और सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे

2. सीडीएस सुब्रमणि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, देश की रक्षा चुनौतियों पर की चर्चा

3. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर आज से शुरू हो रही नई बातचीत, संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद

4. तेलंगाना स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के बलिदानियों को नमन किया

5. थरूर बोले- वंदे मातरम लोगों के लिए बोझिल, हर कार्यक्रम में राष्ट्रगीत गाना मुश्किल; इसका समाधान आपसी सहमति से निकाला जाए

6. बंगाल में TMC तोड़ सकते हैं निकाले गए विधायक, बोले- हम असली तृणमूल, 50 से ज्यादा MLA साथ; नेता विपक्ष हमारा हो, चुनाव चिन्ह भी मिले

7. बंगाल में शिवसेना मॉडल, दीदी के खिलाफ 'शिंदे' बना कौन? 50 विधायकों के बगावत की अटकलें

8. बंगाल में आर-पार! धरने के लिए पहुंची ममता बनर्जी, बागियों ने बनाई दूरी, सिर्फ 6 विधायक पहुंचे

9. संजय राउत का शिंदे गुट के नेताओं को न्योता, बोले- गलती का एहसास हो तो शिवसेना (यूबीटी) में लौटें

10. BJP प्रमुख नितिन नवीन से अन्नामलाई की मुलाकात, तमिलनाडु में मनभेद के कयासों के बीच दिल्ली आए पूर्व IPS

11. कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई कैबिनेट के गठन से पहले राज्य के भावी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया। डीके शिवकुमार ने इस पोस्ट में अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने अपनी सियासी यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग और भरोसा का उल्लेख किया।

12. रिपोर्ट- लेबनान पर इजराइली हमले से ट्रम्प नाराज, नेतन्याहू को फोन कर फटकार लगाई, कहा- पागल हो गए हो क्या, तुरंत ये सब रोको

13. राजस्थान-MP में आंधी-बारिश से 5 मौतें, यूपी समेत 23 राज्यों में बारिश, गर्मी से राहत; मानसून 4 जून को केरलम पहुंच सकता है

14. सेंसेक्स 383 अंक चढ़कर 74,650 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी 101 अंक की तेजी रही, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी।

 

Related Stories

ई-पेपर