Delhi Crime : वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या , पुर्व नौकर पर शक
Naresh Kumar
Apr 22, 2026
Delhi Crime : वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या , पुर्व नौकर पर शक
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । दिल्ली के पॉस इलाक़े के अमर कॉलोनी में रह रहे एक बरिष्ठ IRS अधिकारी के घर में 22 बर्षिय बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी गई है ।
मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर के UPSC की तैयारी कर रही थी । वारदात उस समय हुई जब सुबह मृतक के माता-पिता मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर गए थे । जब वह घर वापिस आए तो देखा कि बेटी कमरे में ख़ून में लथपथ पड़ी है । जानकारी के अनुसार मोबाइल चार्जर की केबल से की गई है हत्या । युवती ने खुद को बचाने के लिए प्रयासों के कारण उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं
दिल्ली पुलिस को पहले घर पर काम कर रहे नोकर पर शक हुआ क़रीब डेढ़ महीने पहले नोकर को काम से निकाल दिया गया था जिसके कारण उसे पर शक बना हुआ है
दिल्ली पुलिस कई टीमें बनाकर ,डॉग स्क्वायड , फ़ोरेंसिक टीम के साथ मिलकर जाँच कर रही है तथा आरोपी की तलाश कर रही है ।