Nabh Chhor
National

अन्ना हजारे संक्रमण से ठीक, मुंबई अस्पताल से मिली छुट्टी

अन्ना हजारे संक्रमण से ठीक, मुंबई अस्पताल से मिली छुट्टी
N

Naresh Kumar

Sep 10, 2026

8 Views
अन्ना हजारे को संक्रमण और मूत्र संक्रमण के इलाज के बाद मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिली। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया।

अन्ना हजारे को संक्रमण और मूत्र संक्रमण के इलाज के बाद मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिली। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया।

मुंबई, 10 सितंबर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को संक्रामक बीमारी और मूत्र संक्रमण के इलाज के बाद बृहस्पतिवार को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।
 
अन्ना हजारे (89) को 31 अगस्त की रात यहां बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया था।
 
हजारे का इलाज कर रहे डॉ. गौतम भंसाली ने बताया कि उन्हें अस्पताल लाए जाने के समय तीव्र संक्रमण था। बीमारी और शरीर में पानी की गंभीर कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण उन्हें मूत्र संक्रमण भी हो गया था। इसके बाद उन्हें एंटीबायोटिक और अन्य दवाएं दी गईं।
 
भंसाली ने पत्रकारों से कहा, ''अब वह ठीक हैं। उन्हें बुखार नहीं है और मूत्र संक्रमण भी नहीं है। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। संक्रमण भी ठीक हो गया है।''
 
अन्ना हजारे ने भी कहा कि अब वह ठीक हैं और अहिल्यानगर स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धि के लिए रवाना हो रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह अस्पताल जाकर अन्ना हजारे से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
 
पूर्व सैनिक से सामाजिक कार्यकर्ता बने अन्ना हजारे को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने पिछले कई वर्षों में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है।

Related Stories

ई-पेपर