Nabh Chhor
National

अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटर मुठभेड़ में ढेर, पिता बोले- अभी मिला है ‘आधा इंसाफ’

अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटर मुठभेड़ में ढेर, पिता बोले- अभी मिला है ‘आधा इंसाफ’
N

Naresh Kumar

Aug 31, 2026

15 Views
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में कथित रूप से शामिल दो इनामी शूटर मोहित और सुमित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। अंकित के पिता सतबीर सिंह ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि बाकी आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा।

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में कथित रूप से शामिल दो इनामी शूटर मोहित और सुमित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। अंकित के पिता सतबीर सिंह ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि बाकी आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा।

 
मुजफ्फरनगर/शामली (उप्र), 31 अगस्त  हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान के पिता सतबीर सिंह ने अपने बेटे की हत्या के मामले में दो संदिग्ध शूटर के मारे जाने का सोमवार को स्वागत किया, लेकिन बाकी आरोपियों के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि परिवार को अभी केवल ''आधा इंसाफ'' मिला है।
 
पुलिस के अनुसार, हरियाणवी गायक की हत्या में शामिल 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्पशूटर मोहित और सुमित को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। सतबीर सिंह ने इस मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 'पीटीआई वीडियो' से कहा, ''हम पुलिस की इस कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हमें आधा इंसाफ मिला है और बाकी आधा इंसाफ भी जल्द मिलना चाहिए।'' उन्होंने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह सूचना मिली कि उनके बेटे की हत्या में शामिल दो आरोपी मारे गए हैं।
 
सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ''हमें मिला इंसाफ आधा इसलिए है क्योंकि घटना में चार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है और अभी आधे बाकी हैं। उन सबको भी मार देना चाहिए। तभी हमें पूरा इंसाफ मिलेगा।''
 
उन्होंने कहा कि उनका परिवार पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट है, लेकिन बाकी आरोपियों के मारे जाने के बाद ही उसे पूरा इंसाफ मिलेगा। इससे पहले कई राजनीतिक और सामाजिक नेता बंती खेड़ा गांव में पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।
 
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी रविवार को परिवार से मुलाकात की और मामले में कार्रवाई के लिए दो सितंबर तक की समय सीमा दी। अंकित बालियान की 26 अगस्त को हुई हत्या के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Related Stories

ई-पेपर