Nabh Chhor
National

Air India Express Flight Delay: कन्नूर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, कई घंटे हुई उड़ान में देरी

Air India Express Flight Delay: कन्नूर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, कई घंटे हुई उड़ान में देरी
N

Naresh Kumar

Aug 10, 2026

29 Views
कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली Air India Express की उड़ान में कई घंटे की देरी के बाद यात्रियों ने कन्नूर एयरपोर्ट पर प्रदर्शन किया। यात्रियों ने एयरलाइन कर्मचारियों पर देरी की जानकारी पहले से नहीं देने का आरोप लगाया, जबकि एयरलाइन सूत्र ने कहा कि यात्रियों को सूचना दी गई थी।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में देरी, यात्रियों ने कन्नूर हवाई अड्डे पर प्रदर्शन किया
 
कन्नूर (केरल), (भाषा) कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान का समय बदले जाने के बाद यात्रियों ने सोमवार सुबह यहां हवाई अड्डे पर पर प्रदर्शन किया और हंगामा किया।
 
टीवी चैनलों पर दिखाए गए दृश्यों में हवाई अड्डे पर नाराज यात्री एयरलाइन कर्मचारियों पर चिल्लाते हुए और उन पर उड़ान में देरी के बारे में पहले से जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए दिखे।
 
विमान को सुबह करीब सात बजे उड़ान भरना था लेकिन इसमें कई घंटों की देरी हो गई।
एयरलाइन के एक सूत्र ने बताया कि यात्रियों को उड़ान में देरी के बारे में पूर्व सूचना दे दी गई थी।

Related Stories

ई-पेपर