Nabh Chhor
National

12 अगस्त: इतिहास में दर्ज कई महत्वपूर्ण घटनाएं

12 अगस्त: इतिहास में दर्ज कई महत्वपूर्ण घटनाएं
N

Naresh Kumar

Aug 12, 2026

25 Views
12 अगस्त इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। 1765 में इलाहाबाद संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा में कर वसूली का अधिकार मिला। इसी दिन 2018 में नासा ने पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया। तियानजिन विस्फोट भी इसी दिन की प्रमुख घटना है।

12 अगस्त इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। 1765 में इलाहाबाद संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा में कर वसूली का अधिकार मिला। इसी दिन 2018 में नासा ने पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया। तियानजिन विस्फोट भी इसी दिन की प्रमुख घटना है।

 
 
12 अगस्त : शाह आलम से संधि कर ईस्ट इंडिया कंपनी ने शासन में दखल की नींव रखी
 
नयी दिल्ली, ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापारिक इरादे से भारत आई, लेकिन यहां की रियासतों की आपसी लड़ाई और बिखराव ने उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को हवा दी। कंपनी ने 12 अगस्त 1765 को मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसे इलाहाबाद की संधि कहा जाता है।
 
इतिहास में दर्ज है कि इस संधि के जरिए ईस्ट इंडिया कंपनी को देश की राजनीतिक और संवैधानिक व्यवस्था में दखल देने का अवसर मिल गया और यहीं से भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी। दरअसल, शाह आलम ने इस संधि के मार्फत कंपनी को पूर्वी प्रांत बंगाल, बिहार और उड़ीसा में बादशाह की तरफ से कर एकत्र करने के अधिकार सौंप दिए और उसके बाद कंपनी को अपने साम्राज्यवादी पंख फैलाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।
 
12 अगस्त 2015 को चीन के तियानजिन बंदरगाह में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में 173 लोगों की मौत हुई थी, सैकड़ों लोग घायल हुए थे और भारी संपत्ति का नुकसान हुआ था। यह हादसा खतरनाक रसायनों के गलत भंडारण के कारण हुआ था। बंदरगाह के गोदाम में नाइट्रोसेल्युलोज और अमोनियम नाइट्रेट जैसे खतरनाक रसायन रखे थे।
 
12 अगस्त 2018 को नासा ने फ्लोरिडा के केप केनावेरल से अपने ऐतिहासिक पार्कर सोलर प्रोब अंतरिक्ष यान को सूर्य के अध्ययन के लिए प्रक्षेपित किया। यह किसी जीवित वैज्ञानिक (भौतिक विज्ञानी यूजीन पार्कर) के नाम पर रखा गया नासा का पहला मिशन है। 
 
फिलहाल पार्कर सोलर प्रोब पूरी तरह सुरक्षित है और सूर्य के सबसे करीब से सफलतापूर्वक गुजरने के बाद सामान्य रूप से काम कर रहा है। यह अंतरिक्ष यान नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि इसने सूर्य के वातावरण (कोरोना) के सबसे करीब पहुंचकर इतिहास रच दिया है और लगातार वैज्ञानिक डेटा भेज रहा है
 
देश दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1602 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार में मंत्री अबुल फजल को सलीम मिर्जा की शह पर कत्ल कर दिया गया। सलीम ने बाद में जहांगीर के नाम से मुगल सल्तनत संभाली।
 
1765 : इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की शासन में दखल की शुरुआत।
 
1831 : नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच शांति समझौता।
 
1833 : अमेरिका के शिकागो शहर की स्थापना।
 
1908 : हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
 
1914 : प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।
 
1919 :  भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का जन्म।
 
1953 : यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत।
 
1960 : नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
 
1971 : सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।
 
1981 : आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।
 
1992 : उत्तरी अमेरिका के देशों अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता।
 
2006 : यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
 
2012 : उत्तर-पश्चिमी ईरान के तब्रीज़ के पास दो बड़े भूकंप आए, जिनमें लगभग 250 से अधिक लोग मारे गए और दो हजार से ज्यादा घायल हो गए।
 
2013 : : पूर्वोत्तर नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों ने हिंसक हमले में 30 लोगों की हत्या कर दी।
 
2015 : चीन के तियानजिन शहर में एक खतरनाक औद्योगिक गोदाम में हुए भीषण सिलसिलेवार विस्फोटों में 170 से अधिक लोगों की जान चली गई और सैकड़ों घायल हो गए।
 
2018 : नासा ने फ्लोरिडा के केप केनावेरल से अपने ऐतिहासिक पार्कर सोलर प्रोब अंतरिक्ष यान को सूर्य के अध्ययन के लिए प्रक्षेपित किया। इसी दिन सीरिया के इदलिब प्रांत के सरमादा में एक हथियार डिपो में हुए जोरदार विस्फोट में बच्चों सहित 39 नागरिकों की जान चली गई।
 
2023 : भारत ने 4-3 से मलेशिया को शिकस्त देकर रिकॉर्ड चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता। इसी दिन अमेरिका के हवाई राज्य के माउ द्वीप पर जंगल में लगी भीषण आग से 80 से अधिक लोगों की मौत। 
 
2024 : इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आतंकियों ने पूर्वी कांगो में 12 लोगों की हत्या की।
 
2025 : अमेरिका ने पाकिस्तान के अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसके सहयोगी मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया।

Related Stories

ई-पेपर