04 July 2026 breaking news : देश-राज्यों की आज की मुख्य सुर्खियां और लाइव समाचार
Naresh Kumar
Jul 04, 2026
04 July 2026 breaking news : जानिए आज सुबह की देश और राज्यों से जुड़ी सभी बड़ी खबरें। मौसम का रेड अलर्ट, अमित शाह की अहम बैठक और राजनीति की हर बड़ी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे। वह राजस्थान के बालोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी और गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर केंद्र का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल, जयपुर मेट्रो और कई सौर परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
2. प्रधानमंत्री मोदी बालोतरा के पचपदरा में जिस ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर का उद्घाटन करने वाले हैं, वह दुनिया की सबसे उन्नत रिफाइनरी में एक होगी और इसे पेट्रोरसायन क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इसके बाद पीएम बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। वह वहां पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे
3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी, RSS बोला-दोषियों को कड़ी सजा मिले, करोड़ों भक्तों का भरोसा बचाना जरूरी, पुलिस ने आरोपी अविनाश की कार जब्त की
4. इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण के विज्ञापन, सरकार नोटिस भेजकर Meta से पूछेगी- ऐसे विज्ञापन कैसे चले, इन्हें कैसे रोका जाएगा
5. 52000 करोड़ की डिफेंस डील को मिली मंजूरी, आकाश तरंग, कामिकाजे ड्रोन समेत कई हाईटेक हथियार आर्मी के जखीरे में होंगे शामिल
6. देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश और अल नीनो के संभावित प्रभावों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही बैठक में असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान के आकलन के लिए अंतर-मंत्रालयी टीम भेजने का फैसला किया गया।
7. भागवत बोले-पांच महाद्वीपों के लोग RSS से ट्रेनिंग मांग रहे, दुनिया को भारत से सही रास्ता दिखाने की उम्मीद, लेकिन पहले हमें मजबूत बनना होगा
8. राम मंदिर में हुई चंदा चोरी पर शुक्रवार को पत्रकारों ने जब आरएसएस प्रमुख से सवाल किया तो उन्होंने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों को राम-राम कहकर संबोधित किया,और निकल पड़े
9. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह, प्रदेशाध्यक्ष बदलने की उठी मांग; क्या करेगा आलाकमान
10. विदेश मंत्रालय बोला- सिंधु जल संधि पर भारत का रुख नहीं बदला; पाकिस्तान को आतंकवाद को सपोर्ट देना छोड़ना होगा
11. राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में हेरफेर के आरोप, जांच के आदेश; खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
12. TMC हेडक्वार्टर पर बागी गुट का कब्जा, ताले-पोस्टर बदले, इनमें ममता की फोटो नहीं; एक दिन पहले पार्टी सिंबल पर दावा किया था
13. दिग्विजय करेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1000 KM पदयात्रा, राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगेंगे; कोर्ट में केस करेंगे; सोशल मीडिया नहीं चलाएंगे
14. आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, मिस्त्री बुलाकर टाइल्स लगवा दीं, 45 दिन तक लोगों से कहती रही पति लापता है
15. उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सिकंदरा के दहतोरा इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को घर के ही बाथरूम में दफना दिया। आरोपी महिला करीब 45 दिनों तक पुलिस और परिजनों के सामने पति के लापता होने का नाटक करती रही, लेकिन पुलिस के एक रूटीन वेरिफिकेशन (सत्यापन) ने इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
16. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने चेतावनी दी है कि जुलाई से सितंबर के बीच अल नीनो के मजबूत होने की आशंका है। इससे दुनिया भर में लू, सूखा, मूसलाधार बारिश और समुद्री हीटवेव जैसी चरम मौसमी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जबकि भारत में मानसून पर भी इसका असर पड़ सकता है।
17. दुनिया भर में मौसम के मिजाज में खतरनाक बदलाव दिख सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थितियां आने वाले महीनों में तेजी से मजबूत हो सकती हैं। इसके कारण दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा, मूसलाधार बारिश और अन्य चरम मौसमी घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है।
18. भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार, मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार
19. अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप के टॉप-16 में, केप वर्डो को हराया, लियोनल मेसी 2 एडीशन में 7 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी; ऑस्ट्रेलिया बाहर
20. किलियन एमबाप्पे की फ्रांस का मुकाबला पैराग्वे से, FIFA वर्ल्ड कप में आज से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत: मोरक्को के खिलाफ मेजबान कनाडा