Nabh Chhor
Editorial

गलती पर दोष नहीं, सही राह दिखाना सीखें

गलती पर दोष नहीं, सही राह दिखाना सीखें
N

Naresh Kumar

Aug 26, 2026

81 Views
जीवन हमें हर कदम पर सीख देता है। गूगल मैप की तरह हमें भी दूसरों की गलतियों पर क्रोधित होने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए। सकारात्मक सोच, प्रेम, सहयोग और समझदारी से रिश्ते मजबूत होते हैं और जीवन खुशहाल बनता है।

जीवन हमें हर कदम पर सीख देता है। गूगल मैप की तरह हमें भी दूसरों की गलतियों पर क्रोधित होने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए। सकारात्मक सोच, प्रेम, सहयोग और समझदारी से रिश्ते मजबूत होते हैं और जीवन खुशहाल बनता है।

इसमें कोई शक नहीं, संदेह नहीं कि हमारे आस-पास बहुत कुछ ऐसा है यदि उससे हम सीख लें तो जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं।पर होता यह है कि जो कुछ भी हमारे आस-पास घटित हो रहा है,उसे अनदेखा न करें बल्कि उनसे सीख लें।बिल्कुल छोटे बच्चे हमें सिखाते हैं कि सबसे मिलो।बिल्कुल छोटे बच्चे सिर्फ और सिर्फ प्यार की भाषा समझते हैं।

यदि हम उन्हें थोड़ा सा भी डांटे तो आप यकीन मानिए वो उस व्यक्ति के पास कभी भी नहीं आएंगे और जो उनसे प्यार करेगा,उसके पास चले जाएंगे।दूसरी तरफ कुत्ते से हम वफादारी सीख सकते हैं।कुत्ता अपने मालिक के लिए अपनी जान दे देगा पर कभी भी धोखा नहीं करेगा।एक और बात जिसे हमें जीवन में समझने की जरूरत है और यदि यह बात अच्छे से समझ ली तो फिर हम जिंदगी में किसी पर भी,कहीं पर भी गुस्सा नहीं करेंगे।इस बात को क्या आपने देखा है कि अगर आप गलत मोड़ लेते हैं,तो गुग्गल मानचित्र कभी भी चिल्लाता नहीं है, निंदा नहीं करता या आपको डांटता भी नहीं है।

यह कभी अपनी आवाज नहीं उठाता और न ही ये कहता है कि आपको आखिरी क्रॉसिंग पर बाएं जाना था,बेवकूफ!अब आपको लंबा रास्ता तय करना होगा और इसमें आपको बहुत अधिक समय लगने वाला है और आपको अपनी मीटिंग के लिए देर होने वाली है।ध्यान देना सीखो और मेरे निर्देशों को सुनो,ठीक है?अगर उसने ऐसा किया,तो संभावना काफी है कि हम में से बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करना बंद कर सकते हैं।लेकिन गुग्गल केवल री-रूट करता है और आपको वहाँ पहुंचने का अगला सबसे अच्छा तरीका दिखाता है।इसकी प्राथमिक रुचि आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में है,न कि आपको गलती करने के लिए बुरा महसूस कराने में।एक बहुत अच्छा सबक है।अपनी निराशा और क्रोध को उन लोगों पर उतारना आसान है,जिन्होंने गलती की है।


विशेष रूप से उन लोगों पर जो हमारे करीबी और परिचित हैं।लेकिन सबसे अच्छा विकल्प समस्या को ठीक करने में मदद करना है,दोष देना नहीं।क्या आपके पास हाल ही में री-रूटिंग क्षण थे?औरों के साथ भी और अपनों के साथ भी?अपने बच्चों, जीवनसाथी,टीम के साथी और उन सभी लोगों के लिए गुग्गल मानचित्र बनें, जो आपके लिए मायने रखते हैं और जिनकी आपको परवाह है।

इसलिए हम भी स्वयं को री-रूटिंग मोड पर रखे,चीजों को सृजनात्मक सकारात्मक सुंदर बनाये ताकि हम भी खुश रहें और हमारे साथ रहने वाले भी खुश रहे।सबकी जिंदगी खुशनुमा बन जाए और यकीन मानिए जब सबकी जिंदगी खुशनुमा बन जाएगी तब यह धरती ही स्वर्ग होगी,जिसकी कल्पना अक्सर लोग किया करते हैं।खैर,चुनाब तो हमने ही करना है,तो क्यों ना सीख लें और चुनाव ठीक करें ताकि जिंदगी की रेल ठीक पटरी पर दौड़ती रहे।

Related Stories

ई-पेपर