Nabh Chhor
National

अदालत के बाहर हुई फायरिंग ! गैंगस्टर विनोद पानू ऊर्फ काणा की मौत!

अदालत के बाहर हुई फायरिंग ! गैंगस्टर विनोद पानू ऊर्फ काणा की मौत!
N

Naresh Kumar

Aug 20, 2026

39 Views
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक केस में बरी होकर बाहर आते ही हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस ने एक आरोपी को असलहे सहित मौके पर पकड़ लिया है।

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक केस में बरी होकर बाहर आते ही हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस ने एक आरोपी को असलहे सहित मौके पर पकड़ लिया है।

Breaking News: अदालत के बाहर हुई फाय रिंग ! गैंगस्टर विनोद पानू ऊर्फ काणा की मौत!

हिसार। थुराना गांव निवासी एवं गैंगस्टर विनोद पानू उर्फकाणा की आज कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय विनोद काणा पर फायरिंग की गई उस समय वह एक केस में बरी होकर अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर से बाहर आ रहा था।

जैसे ही वह गेट के उस तरफ खड़ी अपनी गाड़ी में सवार होने के लिए जा रहा था, उसी समय  हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।  इस दौरान हमलावरों द्वारा करीब 14 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने एक हमलावर को मौके पर काबू कर लिया जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से असलहा भी बरामद कर लिया है। हालांकि, पकड़े गए आरोपी की पहचान उजागर नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार विनोद पानू उर्फकाणा की आज कोर्ट में पेशी थी। सन् 2021 में बधावड़ गांव के शराब ठेके पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी विनोद उर्फ काणा समेत अन्य आरोपियों कोर्ट में पेश हुए थे। अदालत ने आरोपी विनोद काणा समेत 12 आरोपियों को बरी कर दिया था

इसके बाद जब वह बाहर आ रहा था तो कोर्ट परिसर में ही हमलावरों ने विनोद काणा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से विनोद काणा व उसका एक साथी घायल हो गया। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां विनोद काणा की मौत हो गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक विनोद काणा की मौत की पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई थी।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिले के सभी नाकों पर वायरलेस मैसेज भेजकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

थुराना गांव का रहने वाला गैंगस्टर विनोद काणा हिसार पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले समेत करीब 30 से ज्यादा संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। विनोद काणा पर पूर्व मंत्री एवं विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या का भी आरोप था।

गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा को सन् 2017 में सीआईए टीम ने झज्जर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस वक्त विनोद काणा पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने जब उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार किया तो वह गाड़ियों में सवार थे।  पुलिस ने इनके कब्जे से रिवाल्वर, कार्बाइन, बंदूक, पिस्टल, कारतूस बरामद किए थे।

Related Stories

ई-पेपर