National
‘नायक’ के 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया वीडियो; आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने की कहानी फिर चर्चा में
N
Naresh Kumar
Sep 07, 2026
7 Views
अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ के 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने फिल्म का वीडियो शेयर कर शिवाजी राव के किरदार और उससे जुड़ी यादें साझा कीं।
अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ के 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने फिल्म का वीडियो शेयर कर शिवाजी राव के किरदार और उससे जुड़ी यादें साझा कीं।

नयी दिल्ली, 7 सितंबर अभिनेता अनिल कपूर ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी फिल्म 'नायक' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। फिल्म के रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने यह वीडियो साझा किया।
इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था। इसमें रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 7 सितंबर, 2001 को रिलीज हुई थी और इसमें अभिनेता अनिल कपूर ने शिवाजी राव की भूमिका निभाई थी।
कपूर ने सोमवार को अपने 'इंस्टाग्राम' हैंडल पर यह पोस्ट साझा की और बताया कि उन्हें यह फिल्म करने के लिए किस बात ने प्रेरित किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नायक के 25 साल। शिवाजी राव के किरदार ने मुझे सिर्फ इसलिए आकर्षित नहीं किया था कि यह एक आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर था। बल्कि इसलिए कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उसने अपनी शक्ति का इस्तेमाल लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए किया।"
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और इसे फ्लॉप घोषित किया गया था, लेकिन बाद में यह एक 'कल्ट क्लासिक' फिल्म के रूप में उभरी।