Nabh Chhor
Hisar

विद्या भारती स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी

विद्या भारती स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी
N

Naresh Kumar

Nov 14, 2026

8 Views
विद्या भारती पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने नृत्य, कविता, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्या भारती पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने दी सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति

विद्या भारती पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा में मनमोहक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुआ।

इसके पश्चात अध्यापिका एवं विद्यार्थियों ने मिलकर सुंदर कविता प्रस्तुत की। बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन, उनके विचारों तथा बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों ने बच्चों के लिए मधुर गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। गीत के माध्यम से अध्यापकों ने बच्चों के प्रति अपना स्नेह, प्रेम एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान अध्यापकों ने बच्चों के साथ समय बिताया। बच्चों ने अपनी पसंद के विभिन्न खेल खेले और खूब आनंद उठाया। विद्यालय की ओर से सभी बच्चों के लिए विशेष रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। पूरा वातावरण हंसी, खुशी और उत्साह से सराबोर रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरप्रीत कौर ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित मार्गदर्शन, शिक्षा और प्रोत्साहन द्वारा निखारा जा सकता है।

उन्होंने बच्चों को हमेशा खुश रहने, अनुशासन में रहने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका निष्ठा शर्मा, प्रबंधक केके शर्मा एवं प्रबंधिका उषा शर्मा ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी।

Related Stories

ई-पेपर