हिसार में काली फिल्म लगी कार पर पुलिस की कार्रवाई, काटा चालान
Naresh Kumar
Aug 05, 2026
हिसार पुलिस ने बड़ोपट्टी टोल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान काली फिल्म लगी मारुति बलेनो कार का चालान किया। पुलिस ने बताया कि निर्धारित मानकों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story
बच्चों की सुरक्षा को लेकर SP सिद्धान्त जैन की बड़ी अपील, अभिभावकों को दिए अहम सुरक्षा सुझाव
2 days ago
काली फिल्म लगी कार पर हिसार पुलिस की कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने पर किया चालान
हिसार, 04 अगस्त पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पीसीआर-19 की टीम ने बड़ोपट्टी टोल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान कार नंबर RJ02CK0098 (मारुति बलेनो) को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन के शीशों पर निर्धारित मानकों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई, जो मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है।
इस पर यातायात टीम हिसार द्वारा नियमानुसार वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई तथा वाहन चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन के शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाना कानूनन प्रतिबंधित है। ऐसे वाहनों का उपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियां भी उत्पन्न होती हैं।
हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।