हिसार पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी का मामला सिर्फ 1 घंटे में सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार
Naresh Kumar
Aug 01, 2026
हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का मात्र एक घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Story
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 माह पुराने सरकारी कार्य में बाधा मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1 day ago
मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का मात्र एक घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
पी.एल.ए. पुलिस चौकी की त्वरित कार्रवाई, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद; आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी : एसपी सिद्धांत जैन
हिसार 01 अगस्त । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी पी.एल.ए. की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का मात्र एक घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में पुलिस चौकी पी.एल.ए. प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनुप ने बताया कि शिकायतकर्ता शुभम पुत्र राजकुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड, हिसार ने शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल टाउन पार्क क्षेत्र से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय उर्फ वासु पुत्र जयसिंह निवासी पटेल नगर, हिसार तथा संदीप उर्फ ज्ञानी पुत्र रामफल निवासी पटेल नगर, हिसार के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी अजय उर्फ वासु के विरुद्ध चोरी एवं स्नैचिंग के तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। वहीं आरोपी संदीप उर्फ ज्ञानी थाना का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के मुकदमा संख्या 200/2019 सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनसे अन्य चोरी एवं संपत्ति संबंधी वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी सतर्कता एवं तत्परता से कार्य कर रही है। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा एवं उनके संपत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा करना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है।