हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 माह पुराने सरकारी कार्य में बाधा मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Naresh Kumar
Aug 01, 2026
हिसार पुलिस ने 8 माह पुराने सरकारी कार्य में बाधा, अधिकारियों से मारपीट और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story
हिसार पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी का मामला सिर्फ 1 घंटे में सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार
1 day ago
8 माह पुराने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अदालती आदेश की पालना के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से मारपीट कर सरकारी वाहनों को किया था क्षतिग्रस्त, लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने : एसपी सिद्धांत जैन
हिसार 01 अगस्त । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशन में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने आठ माह पुराने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान राजेशकुमार पुत्र दोलत राम निवासी मकान नम्बर 216 वार्ड न.10 न्यु योग नगर हिसार के रूप में हुई है ।
इस संबंध में चौकी 12 क्वार्टर प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने एक मकान पर अवैध कब्जा कर रखा था। न्यायालय के आदेशों की पालना कराने के लिए जब संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।
आरोपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा सरकारी वाहनों के शीशे सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।