Nabh Chhor
Global

चुनाव से पहले ट्रंप के विज्ञापन पर $3.19 लाख खर्च, उठे सवाल

चुनाव से पहले ट्रंप के विज्ञापन पर $3.19 लाख खर्च, उठे सवाल
N

Naresh Kumar

Sep 28, 2026

30 Views
सरकारी पैसे से ट्रंप के विज्ञापन प्रसारण पर अमेरिका में सियासी घमासान, दोनों दलों ने उठाए सवाल।

सरकारी पैसे से ट्रंप के विज्ञापन प्रसारण पर अमेरिका में सियासी घमासान, दोनों दलों ने उठाए सवाल।

 
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले करदाताओं के पैसों से ट्रंप के प्रचार का विज्ञापन प्रसारित वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन मध्यावधि चुनावों से पहले उनके प्रचार के लिए 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान का एक टेलीविजन विज्ञापन करदाताओं के पैसे से प्रसारित कर रहा है। 
 
हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'व्हाइट हाउस' का दावा है कि ये केवल 'जनसेवा संबंधी घोषणाएं' हैं। 30 सेकंड के इस वीडियो में 2024 में प्रसारित किए गए विज्ञापन की लगभग हूबहू नकल की गई है जिसमें ट्रंप एक गलियारे में चलते नजर आते हैं तथा उनकी आवाज में 'वैश्वीकरणवादियों' और 'युद्धोन्मादियों' के खिलाफ ''निर्णायक लड़ाई'' की चेतावनी सुनाई देती है।
 
श्वेत-श्याम वीडियो के अंत में ट्रंप सीधे कैमरे की ओर देखते हैं और स्क्रीन पर संदेश उभरता है—"अमेरिका सरकार की ओर से जारी।"
 
ट्रंप के 2024 के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रसारित इसी तरह के विज्ञापन में दर्शकों से "अमेरिका के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की लड़ाई में शामिल होने" की अपील की गई थी।
 
दोनों प्रमुख दलों के सांसदों ने करदाताओं के पैसे के इस तरह राजनीतिक इस्तेमाल की आलोचना की है।
'व्हाइट हाउस' का कहना है कि ये विज्ञापन पिछले राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में इस्तेमाल किए गए विज्ञापनों की तरह ही हैं। हालांकि, पहले ऐसे विज्ञापनों में राष्ट्रपति का प्रचार करने के बजाय खास नीतियों को बढ़ावा दिया जाता था।
 
विज्ञापन खर्च पर नजर रखने वाली संस्था 'एडइम्पैक्ट' के मुताबिक, इस नए विज्ञापन पर अब तक 3,19,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।
 
इसके अलावा, शुक्रवार से एक मिनट का एक अन्य विज्ञापन भी प्रसारित किया जा रहा है। इसमें रात के समय 'माउंट रशमोर' के मनोरम दृश्य और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर वहां दिए गए ट्रंप के भाषण के उद्धरण एवं अंश दिखाए गए हैं। इससे पहले बुधवार से 30 सेकंड का एक और विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा है। इसमें ट्रंप को साम्यवाद को हराने की बात करते हुए दिखाया गया है।

 

Related Stories

ई-पेपर