हिसार, हरियाणा | 25°C साफ़
Nabh Chhor
Editorial

क्रोध को पीना सीखें, क्योंकि गुस्सा हर बात का सर्वनाश करता है

N Naresh Kumar 5 घंटे पहले 9 व्यूज़
शेयर करें:
क्रोध को पीना सीखें, क्योंकि गुस्सा हर बात का सर्वनाश करता है

क्रोध मनुष्य की शारीरिक और मानसिक शक्ति नष्ट करता है। जानिए क्यों क्षमा, प्रेम और संयम से गुस्से पर काबू पाया जा सकता है।

क्रोध को पीना सीखें

क्रोध इंसान के लिए क्यों खतरनाक है?

वैसे ध्यान से देखें, तो पाएंगे कि फलां ऋषि ने क्रोध में आकर फलां को शाप दे दिया। फलां की भक्ति सिर्फ इसलिए समाप्त हो गई क्योंकि उसने क्रोध कर लिया। आम आदमी भी अक्सर बोलता है कि यदि दो मिनट रुक जाता, तो शायद यह अनर्थ ना होता। इसका मतलब क्रोध बड़ा बुरा है और दुनिया का हर आदमी इसकी चपेट में है।

क्रोध का अर्थ और उसका प्रभाव

क्रोध का अर्थ गुस्सा होना, आग बबूला होना, उफन जाना, गर्मा-गर्मी में आना और आपे से बाहर हो जाना है। दूध का उफान मलाई को खो देता है। ऐसे ही क्रोध से शारीरिक व मानसिक शक्ति नष्ट हो जाती है।

क्रोध से बढ़ते हैं झगड़े और हिंसा

क्रोध से लड़ाई, झगड़े, मारपीट, दंगे-फसाद, यहां तक कि हत्या और मृत्यु तक हो जाती है। क्रोधवश किसी को कुछ बोल देने से अगर साथ ही अगले को क्रोध आ जाए तो समझो बहुत बड़ा झगड़ा खड़ा हो जाता है। मृत्यु के केस कई बार बोलचाल द्वारा तथा क्रोधवश गाली-गलौज से हो जाते हैं। क्रोध से आपस में मारपीट होना तो बिल्कुल आसान है।

अहंकार और क्रोध बनते हैं बड़े संघर्ष का कारण

बड़ी-बड़ी लड़ाइयां और युद्ध का कारण ही अहंकार तथा क्रोध है। इसीलिए ही तो क्रोध को काल का आमंत्रण भी कहा गया है। क्योंकि जहां क्रोध है वहां काल ही काल है।

विरोध की आग घर-घर फैल रही है

अगर हम ध्यान से देखें तो पाएंगे कि विरोध की आग घर-घर फैल रही है, जिससे सारा संसार जल रहा है। हर व्यक्ति धधक रहा है। धर्म-जाति के नाम पर, तेर-मेर के नाम पर, हक-हकूक के नाम पर, काले-गोरे के नाम पर और क्षेत्र-भाषा के नाम पर निरंतर क्रोध किया जा रहा है।

क्रोध के पीछे बढ़ते जाते हैं कुकर्म

जबकि यह बात हम सिरे से ही भूल जाते हैं कि करोड़ों कुकर्म क्रोध के पीछे लागू हो जाते हैं। किसी भी शुभ-अशुभ कार्य को करके उसका घमंड करते हैं। वह कार्य किया ही नहीं गया के बराबर हो जाता है।

अहंकार से बचना क्यों जरूरी है?

इसलिए किसी अपने निकटतम प्राणी पदार्थ से अहम नहीं रखना चाहिए। अगर कोई पूछ भी ले यह बच्चे, यह मकान, यह जमीन, यह वस्तु किसकी है तो पूछने वालों को यही उत्तर देने चाहिएं कि यह सब ईश्वर की कृपा है। अगला समझदार होगा तो समझ जाएगा।

धर्म कार्य में भी अहंकार से बचें

धर्म कार्य करके भी स्वमुख से अपनी बढ़ाई तथा उस कार्य के प्रति अहम भाव नहीं रखना चाहिए और दिल में भी यही समझना चाहिए कि यह कार्य खुदा की प्रेरणा से हुआ है। अहंकारी मनुष्य सबकी नजरों से गिर जाता है।

क्षमा से होता है क्रोध का नाश

अतः क्षमा से ही क्रोध का नाश होता है। पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दसों दिशाओं से क्रोध की आग भड़क रही है। कोई व्यक्ति इससे अछूता नहीं है। और यकीन मानिए क्रोध हर बात का सर्वनाश कर देता है।

क्रोध छोड़िए और प्रेम को अपनाइए

इसलिए क्रोध से बचिए क्योंकि गुस्सा और क्रोध दोनों बुरे संसार में, करके तो देखो मजा कितना है प्यार में। इसलिए क्रोध छोड़िए और प्यार करिए बस।

टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है — पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें

टिप्पणियां जाँच के बाद प्रकाशित होंगी।

संबंधित खबरें