हिसार, हरियाणा | 25°C साफ़
Nabh Chhor
National

महिला आरक्षण लागू होगा, विरोधी दल नहीं रोक पाएंगे: मोदी

N Naresh Kumar 16 मिनट पहले 10 व्यूज़
शेयर करें:
महिला आरक्षण लागू होगा, विरोधी दल नहीं रोक पाएंगे: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने से कोई दल सरकार को नहीं रोक सकता।

महिला आरक्षण लागू होगा, विरोधी दल नहीं रोक पाएंगे: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण अवश्य लागू करेगी और इसका विरोध करने वाले दल इसे रोक नहीं पाएंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार देश की 'नारी शक्ति' से किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ''नारी शक्ति को सशक्त बनाने का हमारा संकल्प अडिग है। मैं देश की हर महिला को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि महिलाओं के आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को हम निश्चित रूप से दूर करेंगे।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वालों का हौसला बुलंद है, ''हमारा साहस अटूट है और हमारा संकल्प अडिग है''।

उन्होंने कहा, ''महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले दल देश की 'नारी शक्ति' को संसद और राज्य विधानसभाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगे। यह बस समय की बात है।''

टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है — पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें

टिप्पणियां जाँच के बाद प्रकाशित होंगी।

संबंधित खबरें