Business
Shiprocket IPO 2026: 92-97 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय, 12 अगस्त से खुलेगा IPO
N
Naresh Kumar
Aug 06, 2026
81 Views
लॉजिस्टिक कंपनी शिपरॉकेट ने अपने ₹1,617.5 करोड़ के आईपीओ के लिए 92-97 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा। जानिए निवेशकों के लिए आरक्षण, ओएफएस और निर्गम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

शिपरॉकेट ने आईपीओ के लिए 92-97 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया, निर्गम 12 अगस्त को खुलेगा
नयी दिल्ली, लॉजिस्टिक मंच शिपरॉकेट लिमिटेड ने अपने 1,617.5 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बृहस्पतिवार को 92-97 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया। यह निर्गम 12 अगस्त को खुलेगा।
कंपनी ने सार्वजनिक सूचना में कहा कि आईपीओ 14 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 11 अगस्त को एक दिन के लिए खुलेगी।
आईपीओ में 885.50 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 732 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत बेचे जाएंगे।
शिपरॉकेट ने दिसंबर, 2025 में दाखिल अपने मसौदा दस्तावेज में प्रस्तावित 2,342.3 करोड़ रुपये के आईपीओ की तुलना में निर्गम का आकार घटा दिया है।
निर्गम का 75 प्रतिशत हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और शेष 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।