Nabh Chhor
Business

Milky Mist IPO: ₹1,553 करोड़ का सबसे बड़ा डेयरी IPO, 11 अगस्त से खुलेगा निवेश का मौका

Milky Mist IPO: ₹1,553 करोड़ का सबसे बड़ा डेयरी IPO, 11 अगस्त से खुलेगा निवेश का मौका
N

Naresh Kumar

Aug 06, 2026

23 Views
Milky Mist Dairy Foods का ₹1,553 करोड़ का IPO 11 अगस्त 2026 को खुलेगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹133-140 का प्राइस बैंड तय किया है। जानिए IPO की पूरी जानकारी, प्राइस बैंड, निवेश की तारीख और अन्य अहम बातें।

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड्स का 1,553 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 अगस्त को खुलेगा
 
नयी दिल्ली, डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड्स लिमिटेड ने अपने 1,553 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बृहस्पतिवार को 133-140 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया। यह निर्गम 11 अगस्त को खुलेगा।
 
कंपनी ने सार्वजनिक सूचना में कहा कि आईपीओ 13 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 10 अगस्त को एक दिन के लिए खुलेगी। प्रस्तावित सार्वजनिक निर्गम किसी भारतीय डेयरी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
 
आईपीओ में 1,428 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 125 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत बेचे जाएंगे। इस प्रकार निर्गम का कुल आकार 1,553 करोड़ रुपये होगा।
 
मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, इससे पहले मिल्की मिस्ट ने अपने पहले सार्वजनिक निर्गम के जरिए 2,035 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी।
 
निर्धारित मूल्य दायरे के आधार पर निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 10,310 करोड़ रुपये से 10,778 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है।
 
निर्गम का 50 प्रतिशत हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

Related Stories

ई-पेपर