Nabh Chhor
Business

कैपिटल ग्रुप ने IIFL फाइनेंस में खरीदी 374 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी, फेयरफैक्स इंडिया ने बेचे शेयर

कैपिटल ग्रुप ने IIFL फाइनेंस में खरीदी 374 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी, फेयरफैक्स इंडिया ने बेचे शेयर
N

Naresh Kumar

Jul 31, 2026

34 Views
अमेरिका की वित्तीय सेवा कंपनी कैपिटल ग्रुप ने IIFL फाइनेंस में 374 करोड़ रुपये निवेश कर 1.49% हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं फेयरफैक्स इंडिया की सहयोगी कंपनी ने खुले बाजार में इतनी ही हिस्सेदारी बेच दी। जानिए इस बड़े निवेश सौदे का पूरा विवरण।

कैपिटल ग्रुप ने आईआईएफएल फाइनेंस में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी 374 करोड़ रुपये में खरीदी
 
नयी दिल्ली, वित्तीय सेवा कंपनी कैपिटल ग्रुप ने खुले बाजार के सौदों के जरिये आईआईएफएल फाइनेंस में फेयरफैक्स इंडिया की सहयोगी इकाई से 374 करोड़ रुपये में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। एनएसई पर मौजूदा सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
 
अमेरिका स्थित कैपिटल ग्रुप ने अपनी दो सहयोगी इकाइयों स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक और अमेरिकन फंड्स इंश्योरेंस सीरीज ग्लोबल स्मॉल कैपिटलाइजेशन फंड के जरिये आईआईएफएल फाइनेंस के कुल 63,39,355 शेयर खरीदे जो कंपनी की 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।
 
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, सौदा बृहस्पतिवार को 590 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ जिससे सौदे का कुल मूल्य 374.02 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर, फेयरफैक्स इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स ने इतनी ही संख्या में शेयर इसी कीमत पर बेचे।
 
इस ताजा सौदे के बाद आईआईएफएल फाइनेंस में एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स की हिस्सेदारी घटकर 15.18 प्रतिशत से 13.69 प्रतिशत रह गई। हिस्सेदारी बिक्री के बावजूद फेयरफैक्स इंडिया की यह सहयोगी इकाई मुंबई स्थित इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) की सबसे बड़ी सार्वजनिक शेयरधारक बनी हुई है।

Related Stories

ई-पेपर