Paras Healthcare IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, प्राइस बैंड ₹660–₹693 तय
Naresh Kumar
Oct 15, 2026
Paras Healthcare का ₹1,450 करोड़ का IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। जानिए प्राइस बैंड, एंकर निवेशकों की तारीख और कंपनी की योजना।

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर। पारस हेल्थ ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन करने वाली पारस हेल्थकेयर लिमिटेड अपना ₹1,450 करोड़ का आईपीओ 21 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए ₹660 से ₹693 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
23 अक्टूबर को बंद होगा आईपीओ
बृहस्पतिवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, यह आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। वहीं, बड़े यानी एंकर निवेशक 19 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे।
500 करोड़ रुपये के नए शेयर, 950 करोड़ का OFS
प्रस्तावित आईपीओ में ₹500 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹950 करोड़ की बिक्री पेशकश (OFS) के जरिए मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
गुरुग्राम स्थित कंपनी ने पहले प्रस्तावित ₹1,800 करोड़ के मुकाबले आईपीओ का आकार घटाकर ₹1,450 करोड़ कर दिया है।
आईपीओ से जुटाई राशि से कर्ज चुकाएगी कंपनी
कंपनी के मुताबिक, नए शेयर जारी करके जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।
पारस हेल्थकेयर, पारस हेल्थ ब्रांड के तहत आठ अस्पतालों का संचालन करती है। कंपनी की मौजूदगी पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में है।