Business
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 162 अंक ऊपर
N
Naresh Kumar
Sep 18, 2026
14 Views
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 162.87 अंक और निफ्टी 43.90 अंक की बढ़त के साथ खुले।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 162.87 अंक और निफ्टी 43.90 अंक की बढ़त के साथ खुले।

Related Story
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 679 अंक टूटा; निफ्टी 22,568 के स्तर पर पहुंचा
16 hours ago
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, वैश्विक बाजारों में तेजी से शेयर बाजार चढ़ा
मुंबई, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 162.87 अंक की बढ़त के साथ 74,483.56 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 43.90 अंक चढ़कर 23,315.25 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इटर्नल, लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चे तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,208.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 21.86 अंक टूटकर और निफ्टी 53 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था।