Nabh Chhor
Business

कच्चे तेल के 100 डॉलर पार होते ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! Sensex-Nifty धड़ाम

कच्चे तेल के 100 डॉलर पार होते ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! Sensex-Nifty धड़ाम
N

Naresh Kumar

Sep 24, 2026

20 Views
कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार रहने के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार रहने के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

मुंबई, 24 सितंबर कच्चे तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार करने के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
 
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 632.68 अंक टूटकर 74,189.55 अंक पर आ गया। वहीं,  एनएसई निफ्टी 216.15 अंक की गिरावट के साथ 23,222.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर 4.75 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व का शेयर 3.49 प्रतिशत गिरा।
 
एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। हालांकि, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में बढ़त रही।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था, लेकिन यह 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर बना हुआ था और 102.2 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
 
एशियाई बाजारों में निक्की 225 सूचकांक बढ़त में रहा, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहे थे।
अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,617.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। सेंसेक्स बुधवार को 299.17 अंक की बढ़त के साथ 74,828.25 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 117.80 अंक चढ़कर 23,446.80 अंक पर बंद हुआ था।

Related Stories

ई-पेपर