Nabh Chhor
Business

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 278 अंक टूटा

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 278 अंक टूटा
N

Naresh Kumar

Aug 18, 2026

34 Views
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 278 अंक गिरकर 77,450 और निफ्टी 57 अंक टूटकर 24,230 पर पहुंचा।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 278 अंक गिरकर 77,450 और निफ्टी 57 अंक टूटकर 24,230 पर पहुंचा।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 278.32 अंक टूटकर 77,450.64 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 57.65 अंक की गिरावट के साथ 24,230.45 अंक पर रहा

 सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, मारुति और एक्सिस बैंक के शेयर में तेजी रही।

 एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.63 प्रतिशत चढ़कर 91.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,535.10 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिकवाली की। सेंसेक्स सोमवार को 281.09 अंक और निफ्टी 78.35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Related Stories

ई-पेपर