Vehicle Number Plate Rules: भारत में अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट का क्या होता है मतलब? जानिए जरूरी नियम
Naresh Kumar
May 18, 2026
Vehicle Number Plate Rules: White, Yellow, Green और Red Number Plate का अलग होता है इस्तेमाल, सड़क पर चलने वाले हर वाहन चालक के लिए जानना जरूरी
Related Story
नशे में ऑपरेशन का आरोप, गर्भवती महिला की मौत
8 hours ago
भारत में सड़कों पर चलने वाले वाहनों की नंबर प्लेट केवल पहचान के लिए नहीं होती, बल्कि उसके रंग से वाहन की कैटेगरी और उपयोग की जानकारी भी मिलती है। अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट के लिए सरकार ने अलग नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना सभी वाहन मालिकों के लिए जरूरी है।
सफेद रंग की नंबर प्लेट निजी वाहनों के लिए होती है। इस पर काले रंग से नंबर लिखे जाते हैं। पीली नंबर प्लेट कमर्शियल वाहनों जैसे टैक्सी, बस और ट्रक में लगाई जाती है। वहीं, हरे रंग की नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इस्तेमाल होती है। इसमें निजी EV पर सफेद अक्षर और कमर्शियल EV पर पीले अक्षर लिखे जाते हैं।
लाल रंग की नंबर प्लेट नई गाड़ियों पर अस्थायी रूप से लगाई जाती है। इसके अलावा नीली नंबर प्लेट विदेशी दूतावासों के वाहनों में उपयोग होती है।
ट्रैफिक नियमों के अनुसार गलत नंबर प्लेट लगाना या डिजाइन बदलना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।