Nabh Chhor
Viral

वृंदावन की विधवाओं ने PM मोदी के लिए बनाई 1100 राखियां

वृंदावन की विधवाओं ने PM मोदी के लिए बनाई 1100 राखियां
N

Naresh Kumar

Aug 17, 2026

76 Views
वृंदावन की विधवा महिलाओं ने रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 1100 खास राखियां तैयार की हैं। रंग-बिरंगे धागों से सजी इन राखियों पर प्रधानमंत्री की तस्वीरें हैं। पांच महिलाओं का समूह प्रधानमंत्री आवास जाकर उन्हें राखी बांधने की तैयारी में है।

मथुरा की विधवा महिलाओं ने प्रधानमंत्री के लिये तैयार कीं 1100 राखियां
 
मथुरा (उप्र), वृंदावन की विधवाओं ने इस साल रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 1100 राखियां बनाई हैं।
 
सुलभ इंटरनेशनल की संयोजक नित्या पाठक ने बताया कि इन राखियों पर प्रधानमंत्री की रंगीन तस्वीरें हैं और इन्हें वृंदावन के अलग-अलग आश्रमों में रहने वाली विधवाओं ने डिजाइन और तैयार किया है।
 
पाठक ने एक बयान में कहा, ''रविवार को वृंदावन के ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर में विधवा महिलाओं ने समाज की पुरानी पाबंदियों को दरकिनार करते हुए रक्षाबंधन का जश्न मनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए राखियां सजाईं और पैक कीं। साथ ही, उन्होंने कृष्ण भजनों पर नृत्य भी किया।''
 
उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से रंग—बिरंगे सजावटी धागे बना रहीं बुजुर्ग विधवा महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को अपना भाई मानती हैं, इसलिए हर साल उन्हें मिठाई और राखी भेजती हैं। पाठक ने बताया कि आगामी रक्षाबंधन पर पांच महिलाओं का एक समूह प्रधानमंत्री के आवास पर जाएगा और उन्हें राखी बांधेगा।
 
उन्होंने बयान में कहा कि लंबे समय तक वृंदावन की विधवाओं के साथ बुरा बर्ताव किया जाता था और उन्हें एकांत में तथा सादगी भरा जीवन जीने के लिए मजबूर किया जाता था और उन पर त्योहार मनाने को लेकर भी पाबंदियां थीं।
 
Related Stories

ई-पेपर