Viral
घर में खेल रहा था मासूम, एक चूक ने छीन ली जिंदगी
N
Naresh Kumar
Sep 09, 2026
11 Views
फरीदाबाद में एक वर्षीय बच्चा घर में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
फरीदाबाद में एक वर्षीय बच्चा घर में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

Related Story
नशे में ऑपरेशन का आरोप, गर्भवती महिला की मौत
2 hours ago
फरीदाबाद, नौ सितंबर फरीदाबाद के जीवन नगर इलाके में अपने घर में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान आर्यन के रूप में हुई है।
आर्यन की दादी मीना ने बताया कि घटना के समय बच्चा और उसकी मां घर की ऊपरी मंजिल पर थे। उसकी मां एक कमरे में थी, जबकि आर्यन बाहर खेल रहा था। उसके पिता काम पर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि खेलते-खेलते वह बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी की ओर चला गया और उसमें सिर के बल गिर गया।
मीना ने बताया, "कुछ समय बाद जब मुझे बच्चे की कोई आवाज सुनाई नहीं दी, तो मुझे कुछ गड़बड़ होने का एहसास हुआ।" उन्होंने कहा कि जब वह आर्यन को देखने गईं, तो उन्होंने उसे बाल्टी में पाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे आर्यन को तुरंत एक सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मीना ने बताया कि इसके बाद आर्यन को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुजेसर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।"