Nabh Chhor
Viral

गुवाहाटी में महिला की हत्या, घर से शव बरामद; पति मुख्य संदिग्ध

गुवाहाटी में महिला की हत्या, घर से शव बरामद; पति मुख्य संदिग्ध
N

Naresh Kumar

Sep 07, 2026

14 Views
गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में एक घर से महिला का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है। पति को मुख्य संदिग्ध मानकर मामले की जांच जारी है।

गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में एक घर से महिला का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है। पति को मुख्य संदिग्ध मानकर मामले की जांच जारी है।

गुवाहाटी, सात सितंबर गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में एक घर से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया और उसका कटा हुआ सिर प्लास्टिक की थैलियों में लिपटा फ्रिज के अंदर मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है जो एक बुटीक में काम करती थी और उसका पति कैब चालक है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना रविवार रात पुलिस को दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को फर्श पर सिर कटा शव पड़ा मिला और सिर फ्रिज के अंदर से बरामद किया गया।
 
अधिकारी ने कहा, ''शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या 24 से 48 घंटे पहले की गई। सिर फ्रिज के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में मिला।''
 
पुलिस के अनुसार, महिला का पति इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है और उसने पुलिस के समक्ष कथित तौर पर आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Stories

ई-पेपर