Nabh Chhor
Viral

उदयपुर में तेंदुए का आतंक: ग्रामीणों पर हमला, तीन घायल; इलाके में दहशत

उदयपुर में तेंदुए का आतंक: ग्रामीणों पर हमला, तीन घायल; इलाके में दहशत
N

Naresh Kumar

Aug 26, 2026

27 Views
उदयपुर के उमरड़ा खेड़ा गांव में तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की गई है।

उदयपुर, उदयपुर के उमरड़ा खेड़ा गांव में तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। उमरड़ा खेड़ा के पूर्व सरपंच गोपाल मीणा ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे जब ग्रामीण अपने घरों से निकले तो एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घायलों की पहचान जग्गा (60), रितेश (20) और कालू (40) के रूप में हुई है।
 
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मीणा ने कहा कि घायलों के शोर मचाने और अन्य ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद तेंदुआ भाग गया। ये घर पहाड़ी इलाके में होने के कारण ग्रामीण घायलों को खाट पर रखकर सड़क तक लाए जहां से उन्हें इलाज के लिए उदयपुर के अस्पताल ले जाया गया।
 
मीणा ने बताया कि मंगलवार शाम भी एक तेंदुए ने लोगर लाल मीणा (45) पर हमला किया था। चिल्लाने पर जानवर भाग गया। लोगर लाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
 
तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग इलाके में पिंजरा लगाए और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे।

Related Stories

ई-पेपर