Nabh Chhor
Viral

SSC Recruitment : ED में नौकरी कैसे पाएं? SSC CGL के जरिए बन सकते हैं Assistant Enforcement Officer

SSC Recruitment : ED में नौकरी कैसे पाएं? SSC CGL के जरिए बन सकते हैं Assistant Enforcement Officer
N

Naresh Kumar

May 30, 2026

210 Views
SSC Recruitment : ग्रेजुएशन के बाद SSC CGL परीक्षा पास कर प्रवर्तन निदेशालय में पा सकते हैं सरकारी नौकरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

SSC Recruitment : ग्रेजुएशन के बाद SSC CGL परीक्षा पास कर प्रवर्तन निदेशालय में पा सकते हैं सरकारी नौकरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए SSC CGL परीक्षा सबसे बड़ा और आसान अवसर है। ED में Assistant Enforcement Officer (AEO) समेत कई पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से की जाती है। इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।

AEO पद के लिए आमतौर पर आयु सीमा 18 से 30 या 32 वर्ष तक निर्धारित की जाती है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलती है। चयन प्रक्रिया में Tier-1 और Tier-2 लिखित परीक्षा शामिल होती है। खास बात यह है कि इस पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाता।

परीक्षा में रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ED में Enforcement Assistant, UDC, Stenographer और अन्य प्रशासनिक पदों पर भी भर्ती के अवसर मिलते हैं।

 

Related Stories

ई-पेपर