PPP Date of Birth Verification: परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापन जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया
Naresh Kumar
Jul 11, 2026
PPP Date of Birth Verification के लिए अब ADC कार्यालय जाने की जरूरत नहीं। CSC सेंटर पर दस्तावेज अपलोड कर जन्मतिथि सत्यापन कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ जारी रखें।
हरियाणा सरकार ने PPP Date of Birth Verification को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिन नागरिकों को परिवार पहचान पत्र (PPP) में जन्मतिथि सत्यापन (Date of Birth Verification) का संदेश प्राप्त हुआ है, उन्हें अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिक अपने नजदीकी Common Service Centre (CSC) पर जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आसानी से जन्मतिथि का सत्यापन करा सकते हैं। इससे प्रक्रिया सरल होगी और लोगों का समय भी बचेगा।
जन्मतिथि सत्यापन के लिए मान्य दस्तावेजों में 2019 से पहले जारी Voter ID, 10वीं कक्षा की मार्कशीट, School Leaving Certificate (SLC) या Admission Register की सत्यापित प्रति, Birth Certificate, Passport तथा पूर्व सैनिकों के लिए Discharge Book या Discharge Certificate शामिल हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अंजलि श्रोत्रिया ने नागरिकों से अपील की है कि समय रहते जन्मतिथि सत्यापन अवश्य पूरा करें। इससे भविष्य में सरकारी योजनाओं, सेवाओं और अन्य लाभों का बिना किसी रुकावट लाभ मिलता रहेगा। जिन लोगों को सत्यापन का संदेश मिला है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें।