Pakistan Fuel Crisis : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम देख रह जाएंगे दंग! जानिए अब कितनी पहुंच गई कीमत
Naresh Kumar
May 13, 2026
Pakistan Fuel Crisis : मई 2026 में प्रति लीटर करीब 15 रुपये की बढ़ोतरी, पेट्रोल ₹414 और डीजल ₹414 के पार पहुंचा
पाकिस्तान में महंगाई का संकट लगातार गहराता जा रहा है। अब शहबाज शरीफ सरकार द्वारा ईंधन की कीमतों में की गई ताजा बढ़ोतरी ने आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मई 2026 से लागू नई दरों के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 414.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 414.58 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर करीब 15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतों के लागू होते ही पूरे देश में ट्रांसपोर्ट, खाद्य वस्तुओं और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में और तेजी आने की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिका-ईरान तनाव और मिडिल ईस्ट में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास सप्लाई बाधित होने के कारण वैश्विक तेल बाजार में भारी अस्थिरता बनी हुई है। इसी का असर पाकिस्तान के घरेलू ईंधन बाजार पर भी पड़ा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार की वजह से नहीं बढ़ रहीं, बल्कि सरकार द्वारा लगाए गए भारी पेट्रोलियम लेवी और टैक्स भी इसकी बड़ी वजह हैं। इससे आम जनता पर दोहरी मार पड़ रही है।
नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत 399.86 रुपये से बढ़कर 414.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि हाई-स्पीड डीजल 399.58 रुपये से बढ़कर 414.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।