Nabh Chhor
Viral

ओणम पर केरल में शराब की रिकॉर्ड बिक्री! 8 दिन में 771 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री

ओणम पर केरल में शराब की रिकॉर्ड बिक्री! 8 दिन में 771 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री
N

Naresh Kumar

Aug 27, 2026

47 Views
केरल में ओणम के पहले आठ दिनों में बेवको के बिक्री केंद्रों से 771.29 करोड़ रुपये की शराब बिकी। पिछले साल इसी अवधि में 694.96 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी।

केरल में ओणम के पहले आठ दिनों में बेवको के बिक्री केंद्रों से 771.29 करोड़ रुपये की शराब बिकी। पिछले साल इसी अवधि में 694.96 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी।

केरलम में ओणम के दौरान आठ दिन में 700 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी
तिरुवनंतपुरम, केरलम में ओणम के त्योहार के दौरान राज्य सरकार की कंपनी बेवको के शराब कारोबार में तेजी आई और 10 दिवसीय ओणम के पहले आठ दिनों में 770 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।
 
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 25 अगस्त तक ओणम के पहले आठ दिनों में केरल राज्य पेय पदार्थ निगम (बेवको) के राज्यभर में स्थित बिक्री केंद्रों से 771.29 करोड़ रुपये की शराब बिकी।
 
अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल ओणम के इसी अवधि के दौरान 694.96 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।
 
अधिकारियों के अनुसार, तिरुवोणम से एक दिन पहले 25 अगस्त को उत्रादम के दिन बेवको के बिक्री केंद्रों से 126.31 करोड़ रुपये की शराब बिकी। हालांकि, यह पिछले साल इसी दिन हुई 137.64 करोड़ रुपये की बिक्री से कम है।
 
वर्ष 2025 में ओणम के दौरान बेवको ने 826.38 करोड़ रुपये की शराब बेची थी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल की बिक्री पिछले साल के आंकड़े को पार कर जाएगी।
 
बेवको केरल सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। सरकार ने राज्य में  निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल), बीयर, वाइन, आदि की खरीद, बिक्री एवं वितरण की जिम्मेदारी इसे सौंपी है।

Related Stories

ई-पेपर